बुधवार 14 अक्टूबर 2026 - 06:31
शरई अहकाम | शादी के बाद पढ़ाई का बाक़ी खर्च कौन अदा करेगा?

आयतुल्लाह मकारिम शीराज़ी ने शादी के बाद पढ़ाई का बाक़ी खर्च अदा करने से संबंधित एक शरई सवाल का जवाब दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह मकारिम शीराज़ी से पूछा गया कि शादी के बाद पढ़ाई का बाकी खर्च किसकी जिम्मेदारी होगा।

 शादी के बाद पढ़ाई का बाक़ी खर्च कौन अदा करेगा

सवाल: यदि लड़की की पढ़ाई का खर्च उसका परिवार उठाता है और शादी के समय उसकी कुछ फीस बाकी रह जाती है, तो शादी के बाद उस फीस को अदा करना परिवार की जिम्मेदारी होगी या लड़की की?

जवाब: यदि लड़की के पास स्वयं की संपत्ति है, तो बची हुई फीस अदा करना उसी की जिम्मेदारी है। अन्यथा उचित यह है कि पिता उसकी पढ़ाई का खर्च जारी रखे, जब तक कि निकाह के समय यह शर्त न रखी गई हो कि पढ़ाई का खर्च पति उठाएगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha